वाहन बीमा क्या होता है मोटर पालिसी क्यों है जरूरी Benefits of motor car insurance policy

मोटर या वाहन बीमा पालिसी(Motor insurance policy)

जीवन में संतुलन बनाकर रखना बहुत ही ज़रूरी होता है. आप अपने जीवन में कोई लक्ष्य या कुछ अच्छा पाने के लिए मेहनत करते है लेकिन कभी-कभी आपको दुर्घटना और चोरी जैसी परेशानियों का सामना करना पढता है इन सभी परेशानियों से निपटने का सबसे अच्छा तरीका है कि आप दुपहिया पैकेज पालिसी का लाभ ले और निश्चिन्त रहे. मोटर बीमा या वाहन बीमा ,वाहन मालिकों को विभिन्न तरीको से सुरक्षा प्रदान करता है जैसे –

यदि वाहन को किसी भी तरह का कोई नुकसान हो जाए ऐसी स्थिति में बीमा का लाभ मिलता है.

what-is-vehicle-insurance

यदि वाहन का मालिक, वाहन को सार्वजनिक स्थल पर यूज़ करते समय उसके कारण किसी तृतीय पक्ष के जीवन या संपत्ति को पहुंचने वाली कोई चोट या क्षति, के लिए कानूनी तौर पर जिम्मेदार होता है। बिना बीमा के सार्वजनिक स्थल पर मोटर वाहन चलाना, मोटर वाहन अधिनियम, 1988 के अनुसार एक दण्डनीय अपराध है.

क्या होता है वाहन इंश्‍योरेंस बीमा(What is motor insurance)

वाहन इंश्‍योरेंस को कार इंश्‍योरेंस, मोटर इंश्‍योरेंस या बीमा के नाम से भी जाना जाता है। जब आप अपने कार या फिर किसी भी अन्य वाहन जैसे ट्रक, मोटर साइकिल , कार आदि के लिये बीमा खरीदते हैं तो उसे वाहन बीमा कहा जाता है। वाहन बीमा आपको आपके वाहन के टूट-फूट, या फिर आपको किसी भी प्रकार के चोट आदि लगने के बाद आपके वाहन कि सर्विसिंग या फिर व्यक्ति के इलाज के लिए आर्थिक सहायता करता है. कुछ केसेस में बीमा आपको 100 प्रतिशत तक कि सुरक्षा देता है और कुछ में उससे कम.

वाहन का इन्सोरेन्स कितने प्रकार का होता है(How many kinds of motor insurance)

कार बीमा(Car insurance policy)– यदि आपकी कार किसी तीसरी पार्टी के द्वारा डैमेज हुई है तो कार का इन्सोरेन्स होने पर आपको कवरेज मिलता है.

टू व्हीलर इन्सोरेन्स(Too wheeler policy)– यह इन्सोरेन्स स्कूटर और बाइक जैसे दोपहिया वाहन की सुरक्षा करता है

कमर्शियल वहीकल इन्शुरन्स(Commercial vehicle insurance)- इस तरह के इन्सोरेन्स में कमर्शियल वाहन चलाने वाले ड्राइवर और वाहन की किसी तरह की इंजरी से सुरक्षा का लाभ मिलता है.

थर्ड पार्टी इंश्योरेंस(Third party insurance)– इस इंश्योरेंस प्लान में किसी भी प्रकार के दुर्घटना आदि के दौरान आपकी दुर्घटना जिस गाडी या वाहन के द्वारा हुई है या कोई नुकसान चोट या फिर उसकी मृत्यु होती है तो समय बीमा कंपनी उसकी भरपाई करती है इसके अलावा तीसरे पक्ष के वाहन में होने वाले नुकसान कि भी बचत करती है। हमारे कानून के अनुसार थर्ड पार्टी इंश्योरेंस रखना बहुत जरूरी होता है।

कम्प्रीहेंसिव इंश्योरेंस(Comprehensive insurance)- यह इन्सोरेन्स बड़ा या व्यापक होता है, इसमें बीमा धारक को दुर्घटना के समय पूरा क्लेम मिलता है. इसमें चालक-सहचालक और साथ ही थर्ड पार्टी यानी की जिससे आपका वाहन दुर्घटनाग्रस्त होता है बीमा कंपनी दोनों का ही खर्च वहन करती है इसीलिए यह बीमा बहुत ही अच्छा होता है इस तरह के इंश्योरेंस में दोनों पार्टियों के नुकसान की भरपाई कंपनी ही करती है.

वाहन बीमा का टाइम पीरियड कितने समय होता है(What is time period of motor insurance)

वाहन बीमा का हमेशा अप टू डेट रहना बहुत ही आवश्यक होता है वाहन बीमा 1 साल तक के लिए वैलिड होता है जो कि वाहन की तत्‍कालिक कीमत के अनुसार निश्चित किया जाता है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *